Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

एसटीपीआई ने आईआईआईटी-दिल्ली में इलेक्ट्रोप्रेन्योर समिट 2026 आयोजित किया

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

मुख्य संवाददाता

नई दिल्ली, 7 सितंबर। सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) ने आईआईआईटी-दिल्ली में ‘एसटीपीआई इलेक्ट्रोप्रेन्योर समिट 2026’ का आयोजन किया। सम्मेलन में भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्र में नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में एसटीपीआई इलेक्ट्रोप्रेन्योर पार्क के ओपन चैलेंज प्रोग्राम की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य ईएसडीएम क्षेत्र में नवीन तकनीकी समाधानों और स्टार्टअप की पहचान कर उन्हें आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। इस दौरान एआईसी एसटीपीआईनेक्स्ट इनिशिएटिव्स, 11 स्पोक सेंटर और निवेशकों इंडियन एंजेल नेटवर्क सर्विसेज (आईएएन) तथा सोलेरा वीसी के साथ समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान भी किया गया।

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के संयुक्त सचिव के.के. सिंह ने कहा कि भारत सॉफ्टवेयर क्षेत्र में अपनी वैश्विक क्षमता को इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण के साथ जोड़कर तकनीकी विकास के अगले चरण में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रोप्रेन्योर पार्क के पहले चरण में 59 स्टार्टअप को समर्थन, 66 पेटेंट दाखिल और 640 करोड़ रुपये से अधिक का स्टार्टअप मूल्यांकन तैयार हुआ।

एसटीपीआई के महानिदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि देश का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन पिछले दशक में सात गुना बढ़कर 13 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात 11 गुना बढ़कर 4.24 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रोप्रेन्योर पार्क 2.0 के तहत 500 स्टार्टअप को विकसित करने और उत्तर भारत में मजबूत ईएसडीएम नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करने का लक्ष्य है।

सम्मेलन में सरकार-अकादमिक जगत-उद्योग के बीच तालमेल के जरिए ईएसडीएम नवाचार को तेज करने पर पैनल चर्चा भी हुई। इसमें एसआरएचयू देहरादून के डॉ. अमजद हुसैन, ईएलसीआईएनए के महासचिव राजू गोयल और MeitY के एस.के. मारवाह सहित विशेषज्ञों ने विचार रखे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button