Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

शिकोहाबाद की डॉ. निर्मला यादव बनीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ट्रस्टी

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद शिकोहाबाद। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक अयोध्या में आयोजित हुई, जिसमें तीन नए ट्रस्टियों के नामों की घोषणा की गई। इनमें शिकोहाबाद की शिक्षाविद् एवं समाजसेविका डॉ. निर्मला यादव का नाम भी शामिल है।

डॉ. निर्मला यादव को शिक्षा एवं समाजसेवा के क्षेत्र में लंबे अनुभव के लिए जाना जाता है। वह बीडीएम डिग्री कॉलेज, शिकोहाबाद की प्राचार्या भी रह चुकी हैं। उनके ट्रस्ट में शामिल होने की खबर से शिकोहाबाद सहित पूरे फिरोजाबाद जिले में खुशी का माहौल है।

स्थानीय लोगों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने डॉ. निर्मला यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए इसे जिले के लिए गौरव की बात बताया है। लोगों का कहना है कि शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके अनुभव का लाभ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मिलेगा।

डॉ. निर्मला यादव के ट्रस्टी बनने की खबर के बाद क्षेत्र में बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button