Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी राखी बंधवाने दिल्ली से गांव आए युवक की संदिग्ध हालात में मौत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी कल्याण में रक्षाबंधन पर दिल्ली से गांव आए 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह कमरे में उसका कई दिन पुराना शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की।

मृतक की पहचान बनीसिंह पुत्र अमरसिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार बनीसिंह दिल्ली में मजदूरी करता था और रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाने गांव आया था। इसके बाद से मोहल्ले के लोगों ने उसे नहीं देखा। शनिवार शाम तक उसका मोबाइल बंद बताया जा रहा था।

पुलिस की जांच के दौरान कमरे में फंदे से संबंधित साड़ी लटकी मिली, जो कटी हुई थी। शव के पास चाकू और उसके नीचे मोबाइल फोन भी मिला। बताया जा रहा है कि कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। इन परिस्थितियों के चलते युवक की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।

हालांकि युवक की मौत आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

बताया गया है कि बनीसिंह की शादी करीब छह वर्ष पहले कश्मीरा देवी से हुई थी। उसके तीन बच्चे हैं, जिनमें पांच वर्षीय आदित्य, तीन वर्षीय आरव और आठ माह की बेटी रिया शामिल हैं। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button