Trending

गाजीपुर में इ फार्मेसी को अवैध और सरकार को जनविरोधी बताकर दवा कारोबारियों ने निकाला जुलूस दी चेतावनी

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट : गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर बुधवार को अवैध ई-फार्मेसी और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जिले के दवा व्यापारियों ने अपनी एकजुटता दिखाई।

इस आंदोलन को यूपीएमएसआरए और व्यापार मंडल का पूर्ण समर्थन रहा। इन दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने न केवल इस बंद का समर्थन किया, बल्कि रैली में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन के समर्थन में गाजीपुर शहर सहित नंदगंज, सैदपुर, कासिमाबाद, मोहम्मदाबाद, दुल्लहपुर, जखनिया, हँसराजपुर, बाराचवर, जमानिया, शादियाबाद, कठवामोड, जंगीपुर, भदौरा, दिलदारनगर मरदह क्षेत्रों की भी सभी छोटी-बड़ी दवा दुकानें पूरी तरह ठप रही।

दवा व्यापारियों ने जिला महिला अस्पताल से एक विशाल रैली निकालकर मिश्रबाजार ,महुआबाग होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंची।रैली का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष व वक्ताओं ने कहा कि “आज जिले की सभी दवा दुकानों का बंद रहना इस बात का प्रमाण है कि केमिस्टों में सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ कितना आक्रोश है।

वक्ताओं ने कहा कि अवैध ई-फार्मेसी न केवल हमारे पारंपरिक दवा व्यवसायियों के रोजगार को खत्म कर रही है, बल्कि बिना उचित पर्चे के दवाएं बेचकर जनता के स्वास्थ्य के साथ भी खिलवाड़ कर रही है। सरकार द्वारा लाए गए नियम जीएसआर 817ई और जीएसआर 220 ई दवा व्यापार को बर्बाद करने वाले हैं। जिसे हम किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेंगे।

रैली के समापन पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापार मंडल और यूपीएमएसआरए के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button