
पीएम के चुनाव क्षेत्र काशी में 185 मकानों व 6 मस्जिदों पर चलेगा बुल्डोजर
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
राकेश पाण्डेय
वाराणसी के दालमंडी इलाके में चौड़ीकरण और सौंदरीकरण का कार्य जारी है. इसी दालमंडी से काशी विश्वनाथ मंदिर जाने के लिए एक सुगम मार्ग बनाया जाना प्रस्तावित है और इसके तहत दालमंडी मार्ग के 1805से अधिक मकान और 6 मस्जिदें भी चौड़ीकरण के दायरे में आ रही हैं.
*जिन्हें हटाने के लिए 31 मई तक का समय दिया गया है*
प्राप्त जानकारी के अनुसार दालमंडी में PWD नगर निगम और जिला प्रशासन की कार्रवाई में अब तक 105 से अधिक मकान ध्वस्त हो चुके हैं और अब चिन्हित 6 धार्मिक स्थल (मस्जिद) को लेकर मुतवल्ली और मस्जिद कमेटी से बातचीत जारी है जिसका निष्कर्ष अगले कुछ ही दिनों में निकाल लेने का भी दावा किया जा रहा है.
*चौड़ीकरण की जद में आ गयी काशी की 6 मस्जिदे*
एबीपी लाइव को मिली जानकारी के अनुसार वाराणसी के दालमंडी बाजार से जुड़े चौड़ीकरण और सौंदरीकरण परियोजना के अनुसार निर्धारित स्थल पर छह मस्जिद भी चिन्हित की गई हैं. अब इसके विस्थापन को लेकर प्रशासन मुतवल्ली और मस्जिद कमेटी से बातचीत कर रहा है.
इनमें लंगड़ा हाफिज मस्जिद , करीमुल्ला बेग मस्जिद, संगमरमर वाली मस्जिद, निसारन मस्जिद , अली रजा मस्जिद, रंगीले शाह मस्जिद शामिल है. हालांकि इससे पूर्व में मकान के ध्वस्तीकरण को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने विरोध जताया था और अब मस्जिद को लेकर प्रशासन किस तरह से मस्जिद कमेटी को इसके विस्थापन के लिए राजी करेगा यह बेहद महत्वपूर्ण होगा.
31 मई तक खाली कराने का दावा
वाराणसी जिला प्रशासन की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार इन 6 मस्जिदों को 31 मई तक खाली करा लिया जाएगा, इसके अलावा इस पूरे प्रोजेक्ट को 31 अगस्त तक हैंडोवर करने की भी बात कही जा रही है. प्रशासन का यह भी कहना है कि हम बेहद सकारात्मक माहौल में मस्जिद कमेटी के लोगों से बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही इस मामले के निष्कर्ष पर होंगे. जिसके बाद आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी.




