DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

विवेक विहार में भीषण अग्निकांड: एक ही परिवार के कई सदस्य समेत 9 की मौत, इलाके में मातम

वीना टंडन
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
जानकारी के मुताबिक, 3 मई 2026 को सुबह करीब 3:48 बजे विवेक विहार थाने में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसएचओ और एसीपी मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग की 12 गाड़ियां, क्राइम टीम, डीडीएमए स्टाफ और ट्रैफिक पुलिस भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गईं।
मौके पर विवेक विहार फेज-1 स्थित बी-13 परिसर की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल के फ्लैटों में भीषण आग लगी हुई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान करीब 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, जबकि दो घायलों को इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि इस हादसे में 9 लोगों की जान चली गई। मृतकों में एक ही परिवार के कई सदस्य शामिल हैं, जिससे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
मृतकों में दूसरी मंजिल पर रहने वाले अरविंद (60), उनकी पत्नी अनीता जैन (58), बेटा निशांत जैन (35), बहू आंचल जैन (33) और डेढ़ साल का मासूम आकाश जैन शामिल हैं। इसके अलावा पहली मंजिल पर रहने वाली शिखा जैन (45) की भी मौत हो गई। तीसरी मंजिल पर रहने वाला परिवार सुरक्षित बताया गया है, जबकि नवीन जैन (48) घायल हैं और उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटी रहीं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।
यह दर्दनाक हादसा एक बार फिर दिल्ली में इमारतों की सुरक्षा व्यवस्था और अग्निशमन उपायों पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button