NewsDelhiEntertainment & Sportsताज़ा तरीन खबरें

Carry On Jatta 4 का पहला टीज़र रिलीज

दिवंगत अभिनेता जसविंदर भल्ला को दी गई भावपूर्ण श्रद्धांजलि

वीना टंडन
नई दिल्ली। पंजाबी सिनेमा के फैंस के लिए खास दिन है, क्योंकि आज Carry On Jatta 4 का बहुप्रतीक्षित पहला टीज़र जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में जसविंदर भल्ला, गिप्पी ग्रेवाल, सरगुन मेहता, बिन्नू ढिल्लों, करमजीत अनमोल, शिंदा ग्रेवाल, जैस्मिन बाजवा और स्वीटाज बरार मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
टीज़र की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें दिवंगत कॉमेडी के दिग्गज जसविंदर भल्ला को एक अनोखी और भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई है। भल्ला साहब, अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग और यादगार अभिनय के लिए जाने जाते थे और आज भी पंजाबी मनोरंजन जगत के सबसे प्रिय कलाकारों में से एक माने जाते हैं।
हालांकि फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले ही उनका निधन हो चुका था, लेकिन एडवांस VFX और CG तकनीक की मदद से उनका किरदार फिर से पर्दे पर जीवंत किया गया है। इस प्रक्रिया में करीब छह महीने लगे, जिसमें उनकी पुरानी फिल्मों की फुटेज को सावधानीपूर्वक स्कैन कर एक सम्मानजनक और प्रामाणिक प्रस्तुति तैयार की गई।
गिप्पी ग्रेवाल ने कहा, “जसविंदर भल्ला पाजी हमारे लिए सिर्फ अभिनेता नहीं थे, वह परिवार थे, मार्गदर्शक थे और Carry On Jatta की आत्मा थे। उन्हें स्क्रीन पर फिर से देखना एक भावनात्मक अनुभव है। हमने उन्हें दोबारा नहीं बनाया, बल्कि उनके जीवन और योगदान का जश्न मनाया है। उनकी हंसी, ऊर्जा और आत्मा हमेशा हमारे साथ रहेगी। यह हमारी विनम्र श्रद्धांजलि है।”
टीज़र दर्शकों में गर्मजोशी, पुरानी यादों और उत्साह का संचार करने वाला है। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसे कलाकार का जश्न है, जिनकी छाप हमेशा बनी रहेगी।
फिल्म Carry On Jatta 4 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
प्रस्तुति: Humble Motion Pictures FZCO
निर्माता: गिप्पी ग्रेवाल और रवनीत कौर ग्रेवाल

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button