DelhiNewsताज़ा तरीन खबरें

उपराज्यपाल ने किया पलाश महोत्सव 2026 का भव्य उद्घाटन नई साइकिल ट्रैक का लोकार्पण

वीना टंडन
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने पलाश महोत्सव 2026 का असीता स्थित पुनर्स्थापित यमुना बाढ़क्षेत्र में भव्य उद्घाटन किया। यह आयोजन दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी(डीडीए) की ओर से आयोजित शहरव्यापी वसंत उत्सव का भव्य समापन है।
इस अवसर पर उपराज्यपाल ने नवविकसित साइकिल ट्रैक का भी लोकार्पण किया। यह ट्रैक पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के साथ-साथ नागरिकों को हरित नदी तट क्षेत्रों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डीडीए द्वारा राजधानी के चार अलग-अलग स्थलों पर आयोजित रंगारंग कार्यक्रमों के बाद महोत्सव का अंतिम चरण 21 से 23 फरवरी तक असीता में आयोजित हो रहा है। यहां आकर्षक पुष्प प्रदर्शनी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, थीम आधारित फूड स्टॉल तथा सभी आयु वर्ग के लिए इंटरैक्टिव प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण का केंद्र हैं।
महोत्सव के माध्यम से डीडीए ने न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, बल्कि नागरिकों को हरित एवं स्वच्छ दिल्ली के निर्माण में भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button