उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा,क्रेन मशीन संतुलन होकर गिर गई प्रतापपुर पर

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

आगरा में मेट्रो निर्माण के दौरान बड़ा हादसा हो गया। प्रतापपुरा पर अचानक क्रेन मशीन असंतुलित होकर गिर गई, जिससे एक शराब ठेका और एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बच गए।

हादसा रात को प्रतापपुरा पर देवीराम हलवाई के पास हुआ है। एमजी रोड पर करीब मेट्रो निर्माण में लगी करीब 25 फीट ऊंची क्रेन खोदाई का कार्य कर रही थी। तभी अचानक मशीन का पहिया जमीन में घंस गया, जिससे मशीन अनियंत्रित हो गई।

यह मशीन एक शराब के ठेके पर गिरी, जिसके पीछे घर भी है। मशीन शराब के ठेके पर गिरी, जिससे दुकान क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं घरवाले बाल-बाल चपेट में आने से बच गए। जिस समय हादसा हुआ, परिवार के लोग सो रहे थे।

पुलिस और मेट्रो अधिकारी मौके पर पहुंच गए। यूपीएमआरसी के संयुक्त उपमहाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने कहा कि घटना की सूचना के तुरंत बाद मेट्रो टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की।

इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है और क्षति की पूर्ति मेट्रो द्वारा करा दी जाएगी। आगरा मेट्रो पूरे सुरक्षा मानकों के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button