DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

कृष्ण भक्ति में रंगी दिल्ली की सीएम, सुख-शांति और समृद्धि की मांगी दुआ

वीना टंडन
नई दिल्ली। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस्कॉन मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी दिल्लीवासियों के लिए खुशी, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की प्रार्थना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वरलक्ष्मी व्रत आस्था और भक्ति से जुड़ा पवित्र पर्व है। यह परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और कल्याण की कामना से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व लोगों को अपनी संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

‘अर्पण’ से बढ़ेगा सस्टेनेबल वेस्ट मैनेजमेंट

मुख्यमंत्री ने हाल के महीनों में दिल्ली में किए गए विभिन्न विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। हाल ही में उन्होंने पंजाबी बाग वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर पुराने कपड़ों के लिए बनाए गए दान केंद्र ‘अर्पण’ का उद्घाटन किया था। इस पहल का उद्देश्य पुराने कपड़ों के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने के साथ राजधानी में टिकाऊ कचरा प्रबंधन को मजबूत करना है।

सर्कुलर इकोनॉमी को मिलेगा बढ़ावा

‘अर्पण’ पहल को सर्कुलर इकोनॉमी की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके जरिए इस्तेमाल किए जा चुके कपड़ों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने और उनके बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाना भी जरूरी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button