
डीएम पहुंचे गो आश्रय तो नांदों में नहीं था चारा कहां ग्राम प्रधान की पेंच दी कड़ी हिदायत
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर (सू0वि0)- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद मय द्वारा विकास खण्ड सादात अन्तर्गत ग्राम पिपनार में बनाये गये अस्थायी गौ-आश्रय स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के खाने हेतु चारे एवं पानी की व्यवस्था की जानकारी ली।
गौ-आश्रय स्थल पर हरे चारे की कमी पायी गयी जिसपर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को तत्काल हरे चारे की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
उन्होने कहा कि गौ-आश्रय स्थल पर साफ सफाई, पेयजल, छाया एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की भी जॉच की व्यवस्था का विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होने कहा कि गोवंश के रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।
तथा इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पायी जाती है तो सम्बन्ध्तिा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी सादात एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।





