
1857 की क्रांति के महान क्रान्तिकारी मंगल पांडे जी की जयंती ,गुरु नानक रसोई पर मनायी
स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश
टूंडला देश की स्वाधीनता संग्राम 1857 की क्रांति के महान क्रान्तिकारी मंगल पांडे जी की जयंती ,क्रांतिकारी संगठन आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन के बैनर तले संचालित गुरु नानक रसोई पर बड़ी श्रद्धा के साथ अपने वीर क्रांतिकारी की जयंती मनाई , संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी एस बेदी और जिला अध्यक्ष जसवीर सिंह यादव ने माल्यार्पण कर शहीद को श्रद्धांजलि के पुष्प अर्पित किए
श्री बेदी ने कहा आज ही के दिन क्रांतिकारी मंगल पांडे जी का जन्म नगवा ,बलिया भारत में हुआ था ,देश को आजादी दिलाने का जज्बा था अंग्रेज सरकार में 34 वीं बंगाल नेटिव इन्फेंट्री में सिपाही के पद पर तैनात थे , अंग्रेजों ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया गाय और सूगर की चर्बी युक्त गन कारतूस को मुंह से खोलने को सैनिकों को देते थे इस बात का ज्ञान जब हिन्दू और मुस्लिम सिपाहियों को हुआ तो उन्होंने अग्रेजों के इस घिनौने कृत को मना कर दिया , मंगल पांडे ने इसको लेकर अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह कर दिया , और अंग्रेज सरकार ने इन्हें गिरफ्तार कर 8 अप्रैल 1857 को फांसी देकर भारत मां के वीर सपूत को शहीद कर दिया , संगठन दस वर्षों से वीर क्रांतिकारियों को शहीद का दर्जा और भारत रत्न देने जैसी मांगें भारत सरकार से निरंतर करता आ रहा पर दुर्भाग्य आज तक इन वीरों को ना तो शहीद का दर्जा दिया ना भारत रत्न , कानपुर के प्रमुख बड़ा चौराह का नाम मंगल पांडे जी के नाम से रखवाने की मांग उठाई पर अफसोस वहां की मेयर प्रमिला पांडे ने आज तक चौराहे का नाम मंगल पांडे नहीं रखा। , कई बार झूठे आश्वासन मिले ,
उपस्थित राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस बेदी, जसवीर सिंह यादव जिला अध्यक्ष , खोटे लाल, महेश चंद , पप्पू , देवेंद्र , राकेश , समीर , नरेंद्र कुमार , आदि





