ताज़ा तरीन खबरेंDelhiNews

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

मेट्रो विस्तार को रफ्तार, फेज-4 कॉरिडोर पर तेज होगी काम की गति

वीना टंडन
नई दिल्ली।दिल्ली सरकार ने राजधानी की परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मेट्रो परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मेट्रो दिल्ली की जीवनरेखा है, जिसमें रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं, इसलिए हर कार्य में गुणवत्ता, सुरक्षा और समयसीमा का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) के अधिकारियों के साथ प्रगति की समीक्षा की और निर्माण की गुणवत्ता, यात्री सुविधाओं तथा परियोजनाओं की गति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
सरकार ने मेट्रो फेज-4 के तहत तीन प्रमुख कॉरिडोर—लाजपत नगर–साकेत, इंद्रलोक–इंद्रप्रस्थ और रिठाला–कुंडली—के लिए 3,386.18 करोड़ रुपये की राशि जारी की है। इन परियोजनाओं की कुल अनुमानित लागत लगभग 14,630.80 करोड़ रुपये है, जिनका लक्ष्य अगले चार वर्षों में 47.22 किलोमीटर का नया मेट्रो नेटवर्क तैयार करना है।
इन कॉरिडोरों के तैयार होने के बाद उत्तर, मध्य और दक्षिण दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी और अधिक सुगम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित दिल्ली के निर्माण में यह परियोजना एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और राजधानी की बढ़ती जरूरतों के अनुरूप आधुनिक परिवहन व्यवस्था को नई दिशा देगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button