उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

दरोगा ने महिला से की अश्लील बात मोबाइल पर लिखकर भेजे गंदे गंदे एसएमएस महिला ने दी आत्महत्या की धमकी, छेड़ छाड़ का मामल दर्ज

कासगंज में तैनात एक दरोगा पर महिला की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। FIR में पीड़ित महिला ने दरोगा पर व्हाट्सएप कॉल कर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया है। महिला ने दरोगा पर काफी समय से फोन काल ओर व्हाट्सएप कॉल कर परेशान करने ओर अश्लील बातें करने का आरोप लगाया

आपको बता दें महिला की तहरीर पर जिस दरोगा पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उस दारोगा का नाम ओसान सिंह है। जो कासगंज जिले की पुलिस लाइन में तैनात है। पीड़ित महिला जनपद बदायू क्षेत्र के अब्दुलागंज की रहने वाली है। महिला का आरोप है कि उसने कोतवाली कासगंज पर बीती 30 अगस्त को एक NCR दर्ज कराई थी। जिस पर दारोगा ओसान सिंह ने गलत रिपोर्ट लगा दी थी।

दरोगा ने किया आई लव यू लिखकर मैसेज

इसकी शिकायत महिला ने एसपी कासगंज सौरभ दीक्षित से की थी। तभी से दरोगा ओसान सिंह महिला के फोन पर काल ओर व्हाट्सएप कॉल करने लगा। कॉल पर गंदी गंदी बातें करता है। थाने पर आने का दबाव बनाता है। महिला से अकेले में बात करने की कहता है। दरोगा ने महिला के फोन पर एक दिन आई लव यू लिखकर मैसेज भी कर दिया था।

कुछ गलत शब्द भी लिख कर भेजे

दारोगा ओसान सिंह ने महिला को एक कागज पर पेन से लिखकर कुछ गलत शब्द भी भेजे थे। महिला ने दरोगा पर अकेले में मिलने की बात कहने का भी आरोप लगाया है। वहीं पीड़ित महिला ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा कि अगर दरोगा ने उसे परेशान करना बंद नहीं किया। तो वह आत्महत्या कर लेगी। वहीं महिला की तहरीर पर सीओ पाटियाली की जांच के बाद दरोगा ओसान सिंह के खिलाफ कोतवाली कासगंज पर आईपीसी की धारा 354 घ ओर 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button