उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

ताबड़तोड़ वारदातों के बाद शहर कोतवाल पर गिर गयी गाज,दिनेश पाठक को कोतवाली का प्रभार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह सस्पेंड; दिनेश कुमार पाठक को मिली जिम्मेदारी

लगातार आपराधिक घटनाओं के बीच एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, निलंबन की वजह अभी स्पष्ट नहीं है लेकिन कोतवाली थाना इलाके में लूट चोरी हत्या और गोलीबारी की घटनाएं लगातार सामने आने से शहरवासियों में दहशत का माहौल बना दिया था।

गाजीपुर। जिले के पुलिस महकमे में शुक्रवार को उस समय हलचल मच गई, जब पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने शहर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। उनके स्थान पर पुलिस लाइन में तैनात दिनेश कुमार पाठक को शहर कोतवाली की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शहर कोतवाल के अचानक निलंबन को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, एसपी की ओर से निलंबन के कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं, शहर में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं और कानून-व्यवस्था को लेकर कार्रवाई किए जाने की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को लेकर यह कदम उठाया गया हो सकता है। फिलहाल निलंबन की वास्तविक वजह आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगी।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button