Trending

दीवाली धमाका:नए अवतार में लॉन्च हुई TVS Radeon, कीमत ₹74,150 से शुरू

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर, 3 नवंबर। देश की प्रमुख दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी TVS मोटर की लोकप्रिय मोटरसाइकिल नई TVS Radeon का भव्य शुभारंभ जायसवाल TVS, गाजीपुर में किया गया। नए मॉडल में आधुनिक LED हेडलाइट, नए इंडिकेटर, आकर्षक ग्राफिक्स एवं GTT (Glide Through Technology) जैसी आधुनिक तकनीक दी गई है। GTT तकनीक से कम रफ्तार पर बिना एक्सीलेरेटर दिए भी बाइक आसानी से आगे बढ़ती है, जिससे भीड़भाड़ और ट्रैफिक में चलाना अधिक सुविधाजनक होता है।

इस अवसर पर 21 नयी गाडियों की डिलिवरी किया गया है l जायसवाल TVS के प्रबंध निदेशक श्री सुभीत कुमार जायसवाल ने कहा कि नई Radeon में 110cc का दमदार इंजन, शानदार माइलेज, 18 इंच के बड़े टायर, मजबूत शॉक एब्जॉर्बर, लंबी आरामदायक सीट तथा मजबूत स्टील कैरियर एवं हुक जैसी सुविधाएं हैं। यह मोटरसाइकिल ग्रामीण सड़कों, खेती-किसानी, छोटे व्यापार एवं दैनिक आवागमन के लिए बेहतरीन विकल्प है।

उन्होंने बताया कि नई Radeon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत मात्र ₹74,150 है। साथ ही TVS दीपावली उत्सव के अंतर्गत ग्राहकों को ₹10,000 न्यूनतम गारंटीड एक्सचेंज वैल्यू, ₹5,000 से डाउन पेमेंट, 5.99% से ब्याज दर, चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर 5% तक कैशबैक तथा बुकिंग पर आकर्षक उपहार मिल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 26 विजेताओं के लकी ड्रॉ में TVS Raider मोटरसाइकिल, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन सहित अनेक पुरस्कार जीतने का अवसर भी है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button