उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

काशी पहुंचे सपा सुप्रीमो अखिलेश कहा:सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

वाराणसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। वह एमएलसी चुनाव में जीत के बाद पहली बार काशी आए। उनका विमान लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचा।

इस दौरान अपने नेता की अगवानी लिए भारी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक पहुंचे थे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के जाने पर ही बनारस मुस्कुराएगा। उन्होंने वादा किया कि सपा की सरकार बनने पर वाराणसी में मेट्रो का निर्माण कराया जाएगा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने किसानों की समस्याओं पर चिंता जताई। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी और शहर में फैली गंदगी को लेकर भी मौजूदा सरकार की आलोचना की। अखिलेश यादव ने रोपवे और अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम जैसी परियोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने सवाल उठाया कि इन परियोजनाओं के सहारे पूरे पूर्वांचल को जीतने की बात कही जा रही है।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले धोखा देने वाले लखनऊ वाले ही हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जाने के बाद नौजवान, किसान सहित सभी वर्ग खुशहाल रहेंगे। अखिलेश यादव डाफी स्थित सपा नेता राजेश यादव नत्थू के आवास पर पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने दिवंगत सपा नेता राजेश यादव नत्थू की फोटो पर पुष्प चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी चंदा यादव सहित परिजनों से मुलाकात की। इसके बाद वहां मौजूद समर्थकों से हाथ मिलाया।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button