
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
यूपी:प्रतिभाओ को मौका और सम्मान से विकसित हो रहा प्रदेश: योगी आदित्यनाथ
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश पाण्डेय
लखनऊ;’तब का यूपी, अब का यूपी’ थीम पर The Times of India द्वारा आज लखनऊ में आयोजित ‘TOI Youth Icons Summit & Awards 2026 – UP Chapter’ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया यूथ आइकॉन अवॉर्ड्स’ से सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि जो प्रतिभाएं और आइकॉन कभी उपेक्षा के शिकार थे, आज ‘नए उत्तर प्रदेश’ में उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर मिल रहे हैं और विभिन्न मंचों पर सम्मान प्राप्त हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने सभी सम्मानित Youth Icons को हार्दिक बधाई एवं Summit के प्रति मंगलमय शुभकामनाएं देते हुए आयोजकों का आभार जताया।








