
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
आगरा UP PET परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, आगरा-मथुरा में विशेष इंतजाम!
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश
रिपोर्ट,अमीन अहमद
आगरा यूपी PET-2026 परीक्षा को लेकर आगरा रेल मंडल पूरी तरह अलर्ट है। 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा के मद्देनजर रेलवे ने आगरा और मथुरा के प्रमुख स्टेशनों पर विशेष इंतजाम किए हैं।
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, ईदगाह और मथुरा जंक्शन पर हेल्प डेस्क, होल्डिंग एरिया और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की व्यवस्था की गई है।
वहीं परीक्षार्थियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनों के संचालन की भी तैयारी है।
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल के मार्गदर्शन में रेलवे प्रशासन का उद्देश्य यात्रियों को सुरक्षित और सुगम सफर उपलब्ध कराना है।
बड़ा संदेश—परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को नहीं होगी अनावश्यक परेशानी, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा पर रेलवे की विशेष नजर






