ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

नहीं रहे जुझारू पत्रकार दुर्ग विजय सिंह: स्तब्ध रह गये पत्रकार और सभी मीडिया संगठन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार पत्र ‘वीर अर्जुन’ के गाजीपुर जिला संवाददाता एवं उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार दुर्गविजय सिंह का रविवार शाम करीब चार बजे निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, दुर्गविजय सिंह पिछले करीब तीन महीने से अस्वस्थ चल रहे थे। उनका दिल्ली के अपोलो अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां उनकी कीमोथेरेपी भी हुई थी। इसके बाद वह घर पर ही रह रहे थे और अचेत अवस्था में थे। रविवार शाम करीब चार बजे उनके निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई।

दुर्गविजय सिंह लखनऊ से प्रकाशित हिंदी दैनिक ‘वीर अर्जुन’ के गाजीपुर जिला संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वह उत्तर प्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त पत्रकार होने के साथ ही गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के वरिष्ठ एवं सक्रिय सदस्य भी थे। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका लंबा अनुभव रहा और उन्होंने अपनी पहचान एक वरिष्ठ पत्रकार के रूप में बनाई थी।

उनके निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनके जाने से पत्रकारिता जगत ने एक अनुभवी साथी खो दिया है। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन सहित विभिन्न संगठनों और पत्रकारों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सभी ने ईश्वर से परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष व राष्ट्रीय पाषर्द पदमाकर पाण्डेय सहित संगठन के सभी सदस्यों ने दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया है । पत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर के कार्यकारी अध्यक्ष राकेश समेत सदस्य कृपाशंकर यादव राजेश यादव अरूण तिवारी समेत तमाम पत्रकारो ने दुख ब्यक्त किया है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button