उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

भाजपा ने जारी की राज्‍यसभा के आठ प्रत्‍याशियों की सूची, पूर्व पीएम के पुत्र नीरज शेखर वेटिंग में

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भाजपा ने अपने आठ उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने सोमवार को धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पाण्डेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को प्रत्याशी बनाया है। चुनाव 16 अक्टूबर को होना है। भाजपा की सूची में इस बार सभी नए चेहरे हैं, यानी इनमें कोई मौजूदा राज्यसभा सदस्य शामिल नहीं है। पार्टी ने अपने मौजूदा सांसदों में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा, नीरज शेखर समेत किसी को दोबारा टिकट नहीं दिया है।

जातीय समीकरण की बात करें तो भाजपा की सूची में धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार ओबीसी वर्ग से हैं। धर्मपाल सिंह लोधी समाज से आते हैं, जबकि प्रकाश पाल पार्टी के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। राधाकांत ओझा और गोपी कृष्ण पाण्डेय ब्राह्मण चेहरे हैं। वहीं विद्यासागर सोनकर और प्रियंका सिंह रावत दलित समाज से आते हैं।

प्रियंका सिंह रावत बाराबंकी से 16वीं लोकसभा की पूर्व सांसद रह चुकी हैं। राम प्रताप सिंह चौहान राजपूत समाज से हैं। वह भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं और पहले एत्मादपुर से विधायक रह चुके हैं।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button