
Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
फिरोजाबाद में कुत्तों के हमले से घायल मोर कुएं में गिरा, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
फिरोजाबाद नारखी। थाना नारखी क्षेत्र के गांव गढ़ी हंसराम में कुत्तों के हमले से घायल हुआ एक मोर करीब 20 फुट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों के अनुसार, कुछ बच्चों ने मोर को कुत्तों के हमले से घायल होते देखा। इसके बाद बच्चों ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुएं में देखा तो घायल मोर उसमें फंसा हुआ दिखाई दिया।
बताया जा रहा है कि मोर अभी भी करीब 20 फुट गहरे कुएं में फंसा हुआ है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से घायल मोर को सुरक्षित बाहर निकालने की मांग की है।





