Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

पुल निर्माण के दौरान जेसीबी की चपेट में आया साइकिल सवार, मौत

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। निर्माण कार्य में लगी जेसीबी मशीन की चपेट में आने से करीब 60 वर्षीय साइकिल सवार विपिन बिहारी शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा, निवासी सरस्वती नगर, थाना उत्तर, फिरोजाबाद की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस टीम और संबंधित अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई।

हादसे की सूचना मिलने पर सदर विधायक मनीष असीजा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। विधायक ने मामले में उचित कार्रवाई का भरोसा भी दिलाया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button