
खुटहना के संजरपुर में रेलवे फाटक पर बने अंडरपास में पानी जमा होने से लोगों को परेशानी का सामना,
समस्या को हल करने के लिए हम रेलवे और PWD से लगातार संपर्क में हैं: ज़ाकिर हुसैन
फूलपुर आजमगढ़, 31 संजरपुर गांव के खुटहना रोड पर स्थित रेलवे फाटक पर बने अंडरपास में पानी जमा होने से स्कूली बच्चों, एंबुलेंस और आम राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अल-फलाह ब्लड ग्रुप के फाउंडर ज़ाकिर हुसैन ने इस बड़ी समस्या को हल करने के लिए अपनी तरफ से लगातार कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने रेलवे अधिकारियों और PWD आजमगढ़ को समस्या के विषय में अवगत कराया है। ज़ाकिर हुसैन की कोशिशों से रेलवे ने कल पानी निकाल दिया था, लेकिन आज खबर लिखे जाने तक भी उक्त अंडरपास में पानी जमा था और राहगीरों को रेलवे के ऊपरी हिस्से की टूटी-फूटी सड़क से होकर जाने को मजबूर होना पड़ रहा है बारिश में सड़क पर फिसलन होने से लोग को हादसे का सामना करना पड़ता है बीती रात ज़ाकिर हुसैन ने इस मसले के जल्द हल के लिए रेलवे अधिकारियों से फिर संपर्क किया। रेलवे ने भरोसा दिलाया है कि संजरपुर, खुटहना रेलवे फाटक की यह दिक्कत जल्द ही हल हो जाएगी। अब देखना यह है कि जनता को इस परेशानी से कब राहत मिलेगी। इसके अलावा PWD की तरफ से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है, लेकिन ज़ाकिर हुसैन PWD के संपर्क में हैं। इस मौके पर ज़ाकिर हुसैन ने जनता से अपील की है कि वे प्रार्थना करें कि यह मसला जल्द ही हल हो जाए, जिस से जनता को राहत मिले


