
देहली निवासी स्व श्री रामकृष्ण मिश्रा जी की पुण्य तिथि पर गुरु नानक रसोई प्रतिष्ठित समाजसेवियों ने दी श्रद्धाजंली और परिवार की ओर से लंगर की सेवा कराई गई
स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश
टूंडला क्रांतिकारी संगठन, आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराधर मुक्ति संगठन द्वारा विगत कई वर्षों से जनहित में गुरु नानक रसोई 5/ रुपए में।भोजन की सेवा दे रही है
आज गुरु नानक रसोई पर देहली निवासी स्व श्री रामकृष्ण मिश्रा जी की पुण्य तिथि पर उनके पुत्र श्री कौशल किशोर मिश्रा और पुत्र वधु दिव्या मिश्रा द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कराया गया और पांच रुपए में चल रही गुरु नानक रसोई पर सेवक परिवार ने अपने पिताजी की याद में छोले चावल की सेवा दी जिसमें सैकड़ों गरीबों ने लंगर का प्रसाद ग्रहण किया , श्रद्धांजिल कार्यक्रम में प्रतिष्ठित समाजसेवी उपस्थित रहे , राष्ट्रीय कवि श्री चेतन बिहारी सक्सेना एवं बी एस बेदी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धाजंलि के पुष्प अर्पित किए और अकाल पुरख वाहेगुरु परमपिता परमेश्वर के चरणों मे दिवंगत आत्मा को सदैव काल के लिए अपने चरणों में स्थान दे
यह अरदास प्रभु से की और परिवार में सुख समृद्धि दे
, वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि श्री चेतन बिहारी सक्सेना ने कहा कोविड के समय से गुरु नानक रसोई की सेवा जो गरीबों के लिए मात्र 5 रुपए में बी एस बेदी के नेतृत्व में चलाई जा रही हे यह एक समाजहित और गरीब लोगों के लिए अति सराहनीय कार्य हे यहां पर समाज से जुड़े व्यक्ति होते हे वो इस रसोई पर इसी तरह के पुनीत कार्य, पुण्य तिथि , जन्म दिन आदि पर प्रसाद कराते हे ऐसे लोगों के परोपकारी कार्यों से उन लोगों को प्रेरणा लेनी चाहिए जो लाखों रुपए व्यर्थ होटलो में शराब आदि में उड़ा देते हे जो एक तरीके से वर्थ खर्च हे वह किसी गरीब के काम नहीं आ सकता हे , ,समय समय पर संस्था आप और हम , जनहित के अनेक कार्य करती रहती हे दो महीने होने जा रहे गर्मी में स्टेशन पर निःशुल्क ठंडे जल की सेवा कर रही है ,
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित , सामाजिक कार्यकर्ता बी एस बेदी, वीर, संजय गुप्ता दुर्गा हार्डवेयर, सुरेन्द्र पाल सिंह यादव , सरदार मनमिदर सिंह डॉ अनिल वाष्र्णेय,राजू गांधी, वरिष्ठ राष्ट्रीय कवि चेतन बिहारी सक्सेना , ठाकुर भजन सिंह ,संजीव वर्मा , पप्पू , विशाल आदि





