
ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश
वृक्ष महज प्राकृतिक धरोहर नहीं जीवन व पर्यावरण के बीच संतुलन का आधार है: अभिनव सिन्हा
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
बुलबुल पाण्डेय
गाजीपुर:विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर दिनांक 05 जून 2026 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज, गाजीपुर में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे एलजी के पुत्र अभिनव सिन्हा जताया आयोजकों का आभार कहा इस कार्यक्रम में सहभागी बनावना कर मुझे देश व समाज के लिए कुछ करने का मौका दिया।
इस अवसर पर अभिनव ने पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास एवं भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के संकल्प के साथ वृक्षारोपण किया।और कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि जीवन, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संतुलन के आधार हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु मेडिकल कॉलेज परिवार के सभी चिकित्सकों, शिक्षार्थियों एवं वन विभाग के कर्मचारियों का हृदय से धन्यवाद एवं आभार जताया





