उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

केन्द्र सरकार के 12 साल:सेवा संस्कार सुशासन वं सम्मान विषयक जागरूकता अभियान के लिए डीएम ने जारी किया निर्देश

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर 05 जून, (सू0वि0)- सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम पर आयोजित, केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून 2026 से 21 जून 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” विषयक समेकित जनकल्याण एवं जनजागरूकता अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार, गाजीपुर में बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने अभियान के सफल संचालन हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करना है। इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करते हुए निर्धारित कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि अभियान अवधि के दौरान विकास खंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए जाने वाले शिविरों में पात्र व्यक्तियों का पंजीकरण कर उन्हें योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए। साथ ही स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, महिला एवं बाल विकास, सामाजिक कल्याण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा रोजगार से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

बैठक में अभियान के दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता जागरूकता, स्वास्थ्य शिविर, लाभार्थी संपर्क अभियान, खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित विभिन्न गतिविधियों के आयोजन पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रमों का आयोजन पूरी पारदर्शिता एवं जनसहभागिता के साथ किया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सकें।

जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियो एवं विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया है कि केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 8 जून से 14 जून, 2026 तक विशेष जनसंपर्क एवं जनजागरूकता अभियान के तहत नागरिकों को स्वयं पौधारोपण के लिए प्रेरित किया जाए एवं मलिन बस्तियों में संवाद तथा सरकार आपके द्वार स्वरूप में जन-समस्या समाधान शिविरों का आयोजन किया जाय। शिविर एवं स्वास्थ्य मेलों का होगा आयोजन 05 जून से 21 जून, 2026 के मध्य दिनांक 12 जून, 2026 को विकास खण्ड सैदपुर के ग्राम पंचायत ईशोपुर में रात्रि चौपाल कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। दिनांक 11 जून, से 14 जून, 2026 के मध्य मीडिया सम्बोधन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जायेगा। दिनांक 14, 15 एवं 16 को समस्त विकासखण्डो में त्रि-दिवसीय जन-कल्याण मेले का आयोजन किया जायेगा।

जनकल्याणकारी शिविर एवं स्वास्थ्य मेले में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम स्वनिधि योजना, अटल पेंशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी।

जिसमे लाभार्थियों की सफलता की कहानियों का भी प्रदर्शन किया जाएगा।  दिनांक 16 जून, 17 जून, 2026 को विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। दिनांक 18, 19 जून, एवं 20 जून, 2026 को जनपद मुख्यालय पर केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं एवं प्रदर्शनी का अयोजन  किया जायेगा।

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बैठक में बताया गया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं, महिलाओं, एनसीसी, पुलिस, स्वयंसेवी संगठनों एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, सूचना से राकेश सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button