ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

जनगणना में सूबे की ऐतिहासिक धरोहरों के साथ बाबा विश्वनाथ धाम की भी होगी गिनती

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

राकेश पाण्डेय

लखनऊ:प्रदेश में जनगणना 2027 की शुरुआत जोरदार तरीके से हो गई है। इस बार सिर्फ घरों की गिनती ही नहीं, बल्कि प्रदेश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान भी जनगणना का हिस्सा बन रही है।

काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और झांसी का किला जैसी ऐतिहासिक धरोहरों को भी मकान सूचीकरण और भवन गणना अभियान में शामिल किया गया है। अभियान के पहले ही दिन प्रदेश में एक करोड़ 35 लाख से अधिक घरों को जनगणना संख्या प्रदान की गई।

जनगणना 2027 के पहले चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का शुभारंभ शुक्रवार को किया गया। इससे पहले सात मई से 21 मई तक स्व-गणना अभियान चलाया गया, जिसमें प्रदेश के 47,96,158 परिवारों ने स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कराई। इसके बाद शुरू हुई जनगणना में प्रदेशभर में कुल 3,89,312 मकान सूचीकरण ब्लॉकों में गणनाकर्मी और पर्यवेक्षकों ने घर-घर पहुंचकर सर्वे कार्य शुरू किया।

पहले दिन भवनों को नंबर देने और उनका नजरी नक्शा तैयार करने का कार्य प्राथमिकता में रखा गया। गणनाकर्मियों ने एक ही दिन में 1,35,02,160 घरों तक पहुंच बनाकर जनगणना संख्या अंकित की।

विभागीय आंकड़ों के अनुसार शाम पांच बजे तक 56 मकान सूचीकरण ब्लॉकों का कार्य पूरी तरह पूरा कर लिया गया, जबकि 14,546 ब्लॉकों में मोबाइल एप के माध्यम से डिजिटल डेटा संग्रहण भी शुरू हो चुका था। एक मकान सूचीकरण ब्लॉक में 700 से 800 की आबादी और 180 से 200 जनगणना मकान का अनुमान रखा गया है।

*जनगणना में लगे शिक्षकों मांग रहे अवकाश अवकाश*

अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ (एआईपीटीएफ) ने देश के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त को पत्र भेजकर भीषण गर्मी और लू को देखते हुए जनगणना कार्य आगे बढ़ाने की मांग की है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कुमार पांडे ने कहा कि प्रदेश में तेज गर्मी और लू से हालात खराब हैं।

मई 2021 पंचायत चुनाव और 2024 लोकसभा चुनाव में भी गर्मी के कारण कई लोगों की जान गई थी। ऐसे में शिक्षकों से दोपहर में जनगणना कार्य कराना खतरनाक हो सकता है। संघ ने मांग की है कि जनगणना कार्य फिलहाल टाला जाए और यदि शिक्षकों से यह कार्य कराया जाए तो उन्हें उपार्जित अवकाश का लाभ भी दिया जाए।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button