ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

रफ़्तार ने छीन ली चाचा भतीजे की जिन्दगी इलाके में पसरा मातम डम्बल चालक फरार

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

गाजीपुर:सादात थाना क्षेत्र के टांड़ा चट्टी के पास तेज रफ्तार डंपर के धक्के से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सलेमपुर बघाईं निवासी मनोज यादव और भतीजे संदीप यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि दोनों गुरुवार को किसी काम से बाइक से निकले थे। जैसे ही वे टांड़ा चट्टी के पास पहुंचे, तभी मजुई से बहरियाबाद की ओर जा रहे अनियंत्रित डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क पर गिर पडे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

सूचना मिलने पर सादात थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव और बहरियाबाद थानाध्यक्ष बृजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदीप यादव के शव को कब्जे में ले लिया जबकि घायल मनोज यादव को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।चाचा-भतीजे की एक साथ मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, सलेमपुर बघाईं में मातम पसर गया। हादसे के बाद चालक मौके से डंपर लेकर भाग निकला, लेकिन बहरियाबाद में वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना के बाद गुस्साए ग्रामीण पुलिस कार्रवाई से नाराज हो गए और तहरीर देने से इनकार कर दिया। ग्रामीण डंपर और शव को सादात थाने लाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर पहुंचे सीओ रामकृष्ण तिवारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने तहरीर लेकर डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button