ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

गाजीपुर बारातियों के हमले में घायल पान विक्रेता विनोद की मौत से इलाके में शोक की लहर

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर। कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बहादुरगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी विनोद राय (55) की मारपीट में घायल होने के छह दिन बाद मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बहादुरगंज चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र चंद्र दुबे ने बताया कि छह दिन पूर्व बहादुरगंज स्थित मां चंडी मैरिज हॉल में मऊ जनपद के कोपा से बारात आई थी।

बाराती डीजे बजाते हुए जा रहे थे। इसी दौरान हॉर्न बजाने और रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बारातियों ने लाठी-डंडा और रॉड से हमला कर दिया, जिसमें रामविलास राय, मंगल राय, रामप्रवेश राय और विनोद राय घायल हो गए थे।

घायलों में विनोद राय की हालत गंभीर होने पर उन्हें मऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।मृतक तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर थे। बड़े भाई सुरेश राय और छोटे भाई अनिल राय हैं। उनके एक पुत्र युवराज राय हैं। विनोद राय पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी ममता राय की एक वर्ष पूर्व कैंसर से मौत हो चुकी है।

घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।कासिमाबाद थाना प्रभारी राजनारायन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिजनों की तहरीर मिलने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button