
उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें
पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
राकेश की रिपोर्ट
लखनऊ/सुल्तानपुर। पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय सुल्तानपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार मिश्र द्वारा सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया | पुलिस अधीक्षक ने इन कर्मचारियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इसी तरह कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया | पुरस्कार पाने वालों में निरीक्षक उदयराज यादव, प्रवीण मान, उपनिरीक्षक राम प्रवेश शर्मा, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित सिंह आरक्षी राजीव शुक्ल आदि के नाम शामिल हैं |