Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

टूंडला में छोटे ट्रांसफार्मरों की जगह बड़े ट्रांसफार्मर लगाने की मांग, संगठन ने एस.डी.ओ. को दिया ज्ञापन

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उतार प्रदेश  

 

टूंडला  फिरोजाबाद आप और हम राष्ट्रीय भ्रष्टाचार अपराध मुक्ति संगठन ने टूंडला नगर में बिजली की समस्या को लेकर उपखण्ड अधिकारी, विद्युत वितरण खण्ड, टूंडला को ज्ञापन दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बी एस  बेदी के नेतृत्व ज्ञापन सोपा गया 

ज्ञापन में कहा गया है कि टूंडला नगर के बड़े चौराहा से लेकर दीपा चौराहा तक करीब 2 किलोमीटर वी.आई.पी. रोड पर जगह-जगह छोटे-छोटे ट्रांसफार्मर लगे हैं। कई जगह तो ट्रांसफार्मर इस तरह लगे हैं कि वहाँ जनमानस का ज्यादा आवागमन बना रहता है, इससे कभी भी जान-माल की हानि हो सकती है।

 

संगठन ने बताया कि थाने के पास मोड़ पर, गिहार बस्ती, बल्देव रोड, दीपा चौराहा, केनरा बैंक, सब्जी मण्डी, भर्रा नाले ,बल्देव मोड, आदि पर जो कि भीड़ भाड़ वाले इलाकों में लगे हुए हैं, वहाँ

इससे आए दिन ट्रिपिंग,फॉल्ट की समस्या भी बनी रहती है और लोगों को परेशानी होती है।

 

संगठन ने मांग की है कि जनमानस एवं सौन्दर्यीकरण को देखते हुए छोटे ट्रांसफार्मरों के स्थान पर बड़े पावर वाले ट्रांसफार्मर लगवाये जायें, जिससे पूरे 2 किलोमीटर वी.आई.पी. रोड का लोड सुचारू रूप से चल सके और छोटे दुकानदारों और आम नागरिकों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सके।

ज्ञापन देते समय राष्ट्रीय अध्यक्ष, बी.एस. बेदी गोपाल शर्मा, सरदार गुरमीत सिंह, गुरमुखदास पंजवानी , स. इन्द्रपाल सिंह, नेकराम , जगवीर सिंह सरदार सुरजीत सिंह काका मनोज चक आदि मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button