
कई दिनों से नासाज है लोकप्रिय जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की सेहत ? हजारों शुभचिंतक है उदास
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर: जनपद के चर्चित व कर्मठ जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की तबियत पिछले तीन दिनों से नासाज होने की लगातार सूचना आने से डीएम के हजारों शुभचिंतक उदास हो गये है। हालांकि विभागीय लोग तबियत पर बात करने से बच रहे हैं।
ज्ञात हो की चार्ज लेने के बाद से से ही लगातार जनसुनवाई करने से डीएम ने जनपद के सैकड़ों संगीन व विवादित मामलों को चुटकियों मे सुलझा दिया । जिलाधिकारी से मिलने का जनून व विश्वास का आलम यह है कि रोज रात सैकड़ों फरियादी जिला मुख्यालय पर पहुंचते हैं और राइफल क्लब के साथ सरजू पाण्डेय पार्क में रात विताते है ताकि सुबह डीएम से आसान मुलाकात हो जाय।
मौजूदा डीएम अनुपम शुक्ला की कार्यप्रणाली का लोहा जिले के सभी दिग्गज नेता मानने को मजबूर हो गये ।सात विधायक वाले इस जिले में जनता का काम डीएम करता है दो दशक बाद पहली बार इस जनपद के लोगों को डीएम से बड़ी उम्मीद है।
इसी बीच खबर आ रही है कि अनुपम शुक्ला की तबीयत सेहत कुछ ठीक नही है ।सूचना मिलने पर जनता अपने होनहार जिलाधिकारी के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रही है।






