
27 वीं अन्तर्जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता का गाजीपुर में वैभव कृष्ण ने किया शुभारंभ
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर:इस प्रतियोगिता में वाराणसी जोन की सभी 10 जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही है प्रतियोगिता का शुभारम्भ वैभव कृष्णा (आई0पी0एस0) पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र, पुलिस अधीक्षक विनय सिंह गाजीपुर द्वारा फीता काट कर किया गया।
इससे पूर्व खिलाड़ियों को इस प्रतियोगिता को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया गया तथा उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई यह प्रतियोगिता 3 से 5 नवम्बर तक चलेगी
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ0राकेश कुमार मिश्रा सर्किल के क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, व समस्त टीम सदस्य एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।
*प्रतियोगिता में जोन की 10 जिलों की टीमें हैं शामिल*
आजमगढ़,जौनपुर, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, वाराणसी, भदोही, चन्दौली व गाजीपुर की टीमों ने प्रतिभाग कर रही हैं साथ ही मैच का लाइव प्रसारण यूट्यूब चैनल पर किया जा रहा है ।
*मिर्जापुर बनाम आजमगढ़*
मिर्जापुर ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसके जवाब में आजमगढ पुलिस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 08 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाया। जिसमें पिन्टू ने सर्वाधिक 39 रन आजमगढ की तरफ से बनाया। मिर्जापुर की टीम से बॉलिंग करते हुए एस्तियाक अली ने सर्वाधिक 04 विकेट लिए। जिसके जवाब में मिर्जापुर की टीम बैटिंग करते हुए 17.4 ओवर में 130 रन बना कर ऑल आउट हो गई। मिर्जापुर टीम की तरफ से आशीष कुमार ने सर्वाधिक 32 रन बनाया। इस मैच में आजमगढ की टीम ने मिर्जापुर की टीम को 17 रनों से हराया। मिर्जापुर की तरफ से पिन्टू ने 03 विकेट लिए।
*मऊ बनाम भदोही*
भदोही ने टॉस जीत कर बॉलिंग करने का निर्णय लिया। जिसके जवाब में मऊ पुलिस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 18.5 ओवर में 124 रन पर आल आउट हो गयी । जिसमें सौरभ ने सर्वाधिक 41 रन मऊ की तरफ से बनाया। भदोही की टीम से बॉलिंग करते हुए नुमान रजा ने सर्वाधिक 04 विकेट लिए। जिसके जवाब में भदोही की टीम बैटिंग करते हुए 18.4 ओवर में 109 रन बना कर ऑल आउट हो गई। भदोही टीम की तरफ से नुमान रजा ने सर्वाधिक 39 रन बनाया। इस मैच में मऊ की टीम ने भदोही की टीम को 15 रनों से हराया। मऊ की तरफ से संदीप ने 02 विकेट लिए।
सूचना प्रेषित किए जाने तक जौनपुर व वाराणसी का पुलिस लाइन ग्राउण्ड तथा पी0 जी0 कालेज ग्राउण्ड में सोनभद्र व चन्दौली का मैच जारी है ।





