ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

गौ माता की सेवा से सनातन को होती है सुखद अनुभूति:त्रिदंडी महराज

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर: सनातन एक ऐसा समाज है जो करूणा को ही कर्तय बना देता है ।गौ माता की सेवा भी हमारे सभ्य समाज का सूचक है इसके विना मानव जीवन का और कोई मूल्य नहीं है।यह बातें गंगा पुत्र श्री लक्ष्मी नारायण त्रिदंडी स्वामी जी महाराज ने रविवार को आयोजित सत्संग के दौरान मौजूद भक्तों से कहीं।

उन्होंने आह्वान किया कि यहां आयोजित होने वाले इस बृहद आयोजन से क्षेत्र की खुशहाली और स्वस्थ वातावरण का और अधिक प्रभाव बढ़ेगा जिससे लोगों का जीवन और सुखमय हो सके। इसलिए इस आयोजन में हर सनातन अपनी उपस्थिति दर्ज करायें और राम रस का पान करें।

*बाबा सिद्धनाथ मंदिर में जुटेंगे हजारों श्रद्धालु*

श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन 28 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 2 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसका आयोजन स्थल बाबा सिद्धनाथ मंदिर, सोनहरिया बन क्षेत्र-निर्धारित है। श्रद्धालु आयोजन की निर्धारित तिथियों पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता कर सकेंगे।

बाबा ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि इनके माध्यम से समाज में प्रेम, सद्भाव, सेवा और आध्यात्मिक चेतना को भी बढ़ावा मिलता है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button