
ग्राहकों के सुझावों से स्मार्टफोन बेहतर बना रही एआई+ कंपनी
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
गुरुग्राम, 18 अक्टूबर। एआई+ स्मार्टफोन ग्राहकों के सुझावों और उनके रोजमर्रा के अनुभवों के आधार पर अपने उत्पादों और सेवाओं में लगातार सुधार कर रही है। कंपनी कैमरा स्थिरता, कनेक्टिविटी और फोन के प्रदर्शन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर परीक्षण और ग्राहक सहायता पर जोर दे रही है।
कंपनी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडलों को उनके डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। नोवा 2 नियो 5जी को बैटरी और किफायती कीमत, जबकि नोवा 2 पावर 5जी को उसके ड्यूल-टोन डिजाइन के लिए सराहा गया है। वहीं, नोवा 2 अल्ट्रा 5जी को फोटोग्राफी और एमोलेड डिस्प्ले के लिए अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।
ग्राहकों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने नोवा 2 अल्ट्रा 5जी में कैमरा स्थिरता बेहतर करने के लिए सॉफ्टवेयर अपडेट भी जारी किया है। इसके अलावा, ग्राहकों से मिलने वाले सुझावों को संबंधित उत्पाद और तकनीकी टीमों तक पहुंचाकर सुधार की प्रक्रिया को तेज किया जा रहा है।
पारदर्शिता और स्वतंत्र समीक्षा को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ने ‘प्रोजेक्ट ओपन रिव्यू’ पहल शुरू की है। इसके तहत बाजार में आने से पहले स्मार्टफोन की स्वतंत्र जांच के लिए बाहरी लोगों को आमंत्रित किया जाता है। अब तक एक हजार से अधिक लोग इस पहल के लिए पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें समीक्षक, कंटेंट क्रिएटर, पत्रकार और एथिकल हैकर्स शामिल हैं।
एआई+ स्मार्टफोन के ब्रांड, मार्केटिंग और ग्रोथ प्रमुख आर्ची गोगोई ने कहा कि बेहतर तकनीक विकसित करने के लिए ग्राहकों की बात सुनना जरूरी है। उनकी प्रतिक्रियाओं से कंपनी को यह समझने में मदद मिलती है कि उत्पादों में क्या अच्छा है और किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।
कंपनी बिक्री के बाद मिलने वाली सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए नियमित रूप से फीडबैक ले रही है। साथ ही, शिकायतों की निगरानी और तकनीकी टीमों के बीच समन्वय मजबूत किया जा रहा है। कंपनी का लक्ष्य अधिकांश सेवा संबंधी शिकायतों का समाधान तीन से चार दिनों के भीतर करना है।






