उत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

जमानियां पुलिस के छापे में मिला लाखों का अबैध पटाखा 3 गिरफ्तार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 16.10.2026 को उ0नि0 राजकुमार यादव मय हमराह द्वारा चेकिग के दौरान सोनार टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया के अन्तर्गत औरंगजेब खान के गोदाम में से 04 कुन्तल 78 किलोग्राम अदैध पटाखा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 4.50 लाख रूपया है।

मौके से बिना लाईसेंस पटाखा/आतिशबाजी सामग्री बेचने व भण्डारण करने के अपराध में 03 नफर अभियुक्तगण 1. औरगंजेब खान पुत्र इकबाल खान नि0 सुभान टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया जनपद गाजीपुर 2. इश्तियाक पुत्र शकूर खान निवासी सुभान टोली कस्बा जमानिया थाना जमानिया गाजीपुर 3. मो0 अर्श पुत्र रेयाज अहमद निवासी पुरानी मण्डी थाना जमानिया गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 348/2026 धारा 5/9ख विस्फोटक अधि0 1984 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button