
गरीब आवाम के सपनों व अधिकारों की बात आयी तो तानाशाहों को कुचल देगी सपा : ओमप्रकाश सिंह
स्टार न्यूज़ टेलीविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर। राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मोदी सरकार के द्वारा रची जा रही वोट काटने की साजिश का पर्दाफाश करने के उद्देश्य से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी ने 4 अक्टूबर को जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय डॉ लोहिया -मुलायम सिंह यादव भवन से लंका होते हुए सरजू पांडे पार्क तक पदयात्रा कर विरोध प्रदर्शन किया।
पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया। पदयात्रा के पुर्व पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पुर्व कैबिनेट मंत्री एवं जमानियां के विधायक माननीय ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र है तो गरीब और आम आवाम जिंदा है।जिस दिन देश से लोकतंत्र खत्म हो जायेगा गरीब पूंजीपतियों और उनके आकाओं का गुलाम बनकर रह जायेगी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लोकतंत्र के लिए कलंक बताते हुए कहा कि ज्ञानेश कुमार गरीब आवाम के सपनों को रौंदने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब जब इस देश के लोकतंत्र, संविधान और आम जनता के हक और अधिकार पर आंच आयी है तथा किसी तानाशाह ने सर उठाया है समाजवादियों ने अपने संघर्ष की बदौलत तानाशाही ताकतों का फन कुचलने और आम जनता के हक और अधिकार की रक्षा करने का काम किया है। इस मौके पर सरजू पांडे पार्क में जनसभा भी आयोजित की गयी ।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुर्व विधायक त्रिवेणी राम,राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा,पुर्व जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव, रामधारी यादव,डॉ नन्हकू यादव, विरेन्द्र यादव गोरख यादव , राजकुमार पाण्डेय, संतोष यादव ने भी विचार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में अरूण कुमार श्रीवास्तव, कन्हैयालाल विश्वकर्मा , अशोक कुमार बिन्द, परशुराम बिंद सत्या,मुन्नीलाल राजभर, रामजन्म चौहान,जै हिंद यादव, योगेन्द्र राय,राजेन्द्र यादव, सुशील जायसवाल,सूरज राम बागी, दिनेश यादव,सुजीत कुमार यादव, पुनीता सिंह खुश्बू,कमलेश यादव,विजय बहादुर यादव, अनिल यादव,तहसीन अहमद, गोविंद यादव, अवधेश यादव, अमित ठाकुर, अभिषेक कुशवाहा,शौर्या सिंह, तौकीर खां, डॉ समीर सिंह भी शामिल रहे
महिला मोर्चा की ओर से रीता विश्वकर्मा,कंचन रावत, रीना यादव, धन्नो यादव जयराम भारती,रामधीरज शास्त्री, संतोष यादव, जमुना यादव, जयराम भारती, डॉ शिव प्रताप यादव, मार्कंडेय यादव,अरविंद कुमार यादव,चंदन यादव, राजेश यादव,मनीश्वर,सदानंद यादव, सुभाष यादव,आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की।






