Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

यूपी विधवा महिला हत्याकांड का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

स्टार न्यूज टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गठित टीम ने मामले का सफल खुलासा किया।

फिरोजाबाद। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में अकेली रह रही विधवा महिला सरोज देवी की हत्या और लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।

एसओजी, सर्विलांस और मक्खनपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर खाटू श्याम मंदिर के पास हाईवे किनारे संदिग्ध बदमाशों की घेराबंदी की गई।

पुलिस को देखकर दोनों आरोपी बाइक से भागने लगे। पीछा करने पर उनकी बाइक फिसल गई।

खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लक्की निवासी ट्रांस यमुना, आगरा और आकाश उर्फ हनुमान निवासी मक्खनपुर, फिरोजाबाद के रूप में हुई है।

पूछताछ में दोनों ने अपने तीसरे साथी मोहित की संलिप्तता भी स्वीकार की है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो कंगन, दो अंगूठियां, दो अवैध तमंचे, तीन खोखा कारतूस, दो जिंदा कारतूस, मोटरसाइकिल, मृतका का आधार कार्ड और एसबीआई एटीएम कार्ड बरामद किया है।

पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है तथा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button