
पीएम के चुनाव क्षेत्र में कांवड़ यात्रा को लेकर डीसीपी लेडी सिंघम सजग व्यापारियों संग की बैठक, सुरक्षा के कड़े निर्देश
राकेश पाण्डेय
वाराणसी:आगामी श्रावण मास और कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल संपन्न कराने के लिए गोमती जोन की लेडी सिंघम’ डीसीपी नीतू काद्दयान ने व्यापारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी की। इस दौरान एडीसीपी नृपेंद्र कुमार , एसीपी पिंडरा प्रशांत सिंह और अन्य एसीपी मौजूद रहे।
बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष जोर देते हुए डीसीपी नीतू काद्दयान ने निर्देश दिए कि सभी ढाबों और होटलों में रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्य मार्गों से मीट-मछली की दुकानें 200 मीटर दूर रखें और डीजे संचालकों को ध्वनि प्रदूषण मानकों का पालन करना होगा।
साथ ही, प्रमुख मंदिरों में बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, सीसीटीवी निगरानी और रामेश्वर धाम सहित प्रमुख चौराहों पर मेडिकल टीम व पुलिस गश्त सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। डीसीपी ने व्यापारियों से यात्रा को सुगम बनाने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करने की अपील की।






