
ट्वीट और दिल्ली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में 10 दिवसीय सेल्फ-डिफेंस कार्यक्रम आयोजित
नई दिल्ली (प्रेस विज्ञप्ति): द वुमेन एजुकेशन एंड एम्पावरमेंट ट्रस्ट (TWEET) ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रेन (SPUWC) के सहयोग से अबुल फ़ज़ल एन्क्लेव स्थित TWEET फैसिलिटेशन सेंटर में 10 दिवसीय सेल्फ-डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन एसपीयूडब्ल्यूसी की प्रशिक्षक प्रीति और काजोल ने किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया, जोखिम का सही आकलन तथा व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रभावी उपायों का अभ्यास कराया गया।
इस कार्यक्रम में क्षेत्र की 35 महिलाओं और युवतियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने आत्मरक्षा के व्यावहारिक कौशल सीखने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने और कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करने का प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक और सशक्त बनाने वाला बताया।
इस अवसर पर ट्रस्ट की चेयरपर्सन रहमतुन्निसा ने दिल्ली पुलिस के स्पेशल पुलिस यूनिट फॉर वुमेन एंड चिल्ड्रेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जारीकर्ता:
मीडिया विभाग, विज़न 2026, नई दिल्ली।



