ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

हत्यारोपी कमलेश का एनकाउंटर भड़की भीड़ जमकर पथराव पहुंचे डीआईजी इलाका पुलिस छावनी बना

स्टार न्यूज़ टेलिविजन

बुलबुल पाण्डेय

गाजीपुर :पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र श्री वैभव कृष्ण द्वारा पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहाँ अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया।

घटनास्थल निरीक्षण के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा स्पष्ट किया कि शांति एवं सौहार्द भंग करने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

आमजनमानस से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है। पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं आमजन की सुरक्षा हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button