
पुलिस विवेचनाओं को और पारदर्शी व प्रभावी बनाने के लिए पुलिस लाइन में में हुआ प्रक्षिक्षण
स्टार न्यूज़ टेलिविजन
ब्यूरो रिपोर्ट
गाजीपुर;विवेचनाओं की गुणवत्ता व पारदर्शिता के लिए विशेषज्ञों ने दिया संयुक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
पुलिस लाइन सभागार कक्ष में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आपराधिक मामलों में वैज्ञानिक और विधिक साक्ष्यों को सुदृढ़ करना है। कार्यशाला के दौरान अभियोजन अधिकारियों के माध्यम से जाँच अधिकारियों आंइवो विवेचना धिकारियों और पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को मेडिकोलीगल विशेषज्ञों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण के दौरान निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा और मार्गदर्शन दिया गया:*
*• विधिक परामर्श:*
विवेचना में कानूनी कमियों को दूर करने के लिए वरिष्ठ अभियोजन अधिकारियों द्वारा महत्वपूर्ण कानूनी टिप्स दिए गए।
*• पोस्टमार्टम रिपोर्ट:*
मेडिकल साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट को न्यायालय में अचूक साबित करने के लिए डॉक्टरों और विवेचकों का संवेदीकरण किया गया।
*• गुणवत्तापूर्ण विवेचना:*
साक्ष्यों के संकलन और गवाहों के बयानों को विधिक रूप से मजबूत बनाने की तकनीकों को साझा किया गया। तथा माननीय सुप्रीमकोर्ट द्वारा गिरफ्तारी के संबंध में दिये गये निर्देशों के संबंध में भी विवेचकों को अवगत कराया गया।
इस संयुक्त प्रशिक्षण से भविष्य में गंभीर अपराधों की तफ्तीश में तेजी आएगी और अपराधियों को सजा दिलाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर पुलिस अधीक्षक नगर, संयुक्त निदेशक अभियोजन तथा जिला चिकित्सालय के चिकित्सकगण उपस्थित रहे।






