DelhiNewsTrendingताज़ा तरीन खबरें

राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने के प्रस्ताव पर विपक्ष का तीखा पलटवार

वीना टंडन
नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे द्वारा लोकसभा स्पीकर को दिए गए पत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने और उन्हें लाइफटाइम चुनाव लड़ने से रोकने की मांग पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने इसे ‘खोखला प्रस्ताव’ करार देते हुए कहा, “इस पर सिर्फ हंसी उड़ाई जा सकती है। जो लोग पार्लियामेंट्री प्रैक्टिस को समझते हैं, वे इसे गंभीरता से नहीं ले सकते। एक तरफ वो लोग हैं, जो प्रेसिडेंट के संबोधन में शामिल होने की हिम्मत नहीं रखते, और दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं, जो निडर नेतृत्व करते हैं और किसानों और मज़दूरों के लिए आवाज़ उठाते रहते हैं। विपक्ष का नेता राहुल गांधी जैसा होना चाहिए।”
वहीं, शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि मोदी सरकार ने संसद में “गुंडों की फौज” उतार दी है। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी देश और लोकतंत्र के सच्चे नेता हैं। वे आज़ादी, डेमोक्रेसी और अमेरिका से हो रही गुलामी के खिलाफ लगातार लड़ रहे हैं। देश के सच्चे देशभक्त नागरिक उन्हें अपना नेता मानते हैं और इस लड़ाई को जारी रखेंगे।”
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने इस प्रस्ताव को संविधान के फंडामेंटल राइट्स पर हमला करार दिया और कहा कि यह लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश है। उन्होंने कहा, “यह रोक लगाने का प्रयास बाबा साहेब अंबेडकर द्वारा संविधान में दिए गए अधिकारों पर चोट है।”
वर्तमान में संसद में यह मुद्दा राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है, और विपक्ष ने इसे गंभीरता से न लेते हुए इसे लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों पर खतरे के रूप में पेश किया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button