ताज़ा तरीन खबरेंउत्तर प्रदेश

पंजाब से बिहार जाए जा रहे 18 गोवंश बरामद मुठभेड़ में गो-तस्कर हुआ लंगडा, तीन गिरफ्तार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन

ब्यूरो रिपोर्ट

गाजीपुर । जनपद में गो-तस्करों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है। 12 नवंबर गुरुवार की रात्रि थाना भांवरकोल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ में पंजाब निवासी एक शातिर गो-तस्कर को गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया, जबकि दो अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दो डीसीएम वाहनों से कुल 18 गोवंश, एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक खोखा कारतूस तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, थानाध्यक्ष भांवरकोल राजीव कुमार पाण्डेय पुलिस टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब की ओर से एक संदिग्ध डीसीएम वाहन में गोवंश लादकर पक्खनपुर होते हुए बिहार की तरफ ले जाया जा रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने रसूलपुर-मोहम्मदाबाद-भरौली मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान PB10…8928 नंबर की डीसीएम को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें नौ गोवंश बरामद हुए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने एक अन्य डीसीएम में भी नौ गोवंश लदे होने की जानकारी दी।

इसके बाद दूसरी डीसीएम के पहुंचने पर पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसमें सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश के बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए घायल अभियुक्त को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदाबाद पहुंचाया, जबकि मौके से एक अन्य अभियुक्त को भी गिरफ्तार कर लिया

StarNewsHindi

All news article is reviewed and posted by our Star News Television Team. If any discrepancy found in any article, you may contact [email protected] or you may visit contact us page

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button