
रामशिला हॉस्पिटल, सकरी में हुआ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का भव्य स्वागत
सकरी (मधुबनी):
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी यादव का सकरी (मधुबनी) स्थित रामशिला हॉस्पिटल में आत्मीय आगमन हुआ। उनके यहाँ पहुँचने पर अस्पताल परिसर में एक सादे और भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर रामशिला हॉस्पिटल के संचालक एवं प्रख्यात चिकित्सक डॉ. फैजुल हसन, एम बी ज़मांऔर डॉ. इफत ज़मां ने माननीय तेजस्वी यादव को पुष्पगुच्छ भेंट किया। साथ ही, मिथिला की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा के अनुसार उन्हें पाग पहनाकर उनका पारंपरिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस दौरान अस्पताल परिवार और स्थानीय गणमान्य लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर रामशिला हॉस्पिटल के HR संदीप कुमार झा, मास्टर नसीम मोहम्मद अरमान, तनवीर आलम, फहीम अख्तर, सकरी के पूर्व सरपंच मोहम्मद इन्तेज़ार, मोहम्मद कमरे आलम, सुषमा कुमारी, नीरज कुमार झा, महफ़ूज़ आलम, राजेश कुमार झा, पत्रकार रूमी समेत भारी संख्या में लोग शामिल हुए
तेजस्वी यादव के आगमन की खबर फैलते ही उन्हें देखने और मिलने के लिए शुभचिंतकों व समर्थकों की भी भीड़ जुट गई।







