Newsउत्तर प्रदेशताज़ा तरीन खबरें

सर्राफा दुकान में नकबजनी का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में 3 शातिर गिरफ्तार

स्टार न्यूज़ टेलीविजन उत्तर प्रदेश

फिरोजाबाद। थाना टूंडला पुलिस ने 03 जुलाई को श्री जी ज्वैलर्स में हुई नकबजनी की घटना का सफल अनावरण करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान हुई मुठभेड़ में सौदागर शेख के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने गंगा उर्फ गौरव और अजीत कुमार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चांदी के आभूषण, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां तथा अन्य चोरी का सामान बरामद किया गया है।

मौके से 315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर, गैस सिलेंडर, इलेक्ट्रिक तराजू, सब्बल, छेनी और पेचकस भी पुलिस ने बरामद किए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ₹10 हजार नकद समेत भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद किया है।

यह पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी बैजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button